IPL Final 2024: भारत में चल रही आईपीएल 2024 में कई बड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले है। आईपीएल 2024 ने फंस का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन अब आईपीएल 2024 समाप्त होने की कगार पर पहुंच चुका है क्योंकि आईपीएल 2024 में सिर्फ अब आखिरी मुकाबला बचा है। आईपीएल 2024 का आखिरी मुकाबला जाने की फाइनल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इसी बीच क्रिकेट फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। क्योंकि इससे चेपॉक में बारिश काफी तेजी से हो रही है।
चेपॉक में हो रही झमाझम बारिश
आईपीएल 2024 के फाइनल मैच के लिए चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम चुना गया था। लेकिन इसी बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसे सुनकर करोड़ों क्रिकेट फैंस मायूस हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर चेन्नई से कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि चेन्नई में इस समय झमाझम बारिश हो रही है। चेपॉक से भी तस्वीर सामने आई है जिसमें बारिश काफी तेजी से दिखाई दे रही है। इसके बाद अब आईपीएल 2024 के फाइनल पर बारिश का खतरा मंडराने आने लगा है। कहीं बारिश आईपीएल के फाइनल मैच को प्रभावित न कर दे।
Again heavy rain over ICF – Villivakkam #Stormhour #Chennai #ChennaiRains #Thunderstorm #Rain #Summer #Heatwave #Cyclone pic.twitter.com/UhWd3gaO1E
— sel (@Selwyyyyn) May 25, 2024
कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगा फाइनल
आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पहली टीम बनी थी। राजस्थान रॉयल्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद भी आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है। जिस कारण आईपीएल के इस सीजन का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कल 26 मई को खेला जाएगा। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे तो वही सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस करते हुए दिखाई देंगे।
Read More-द्रविड़ के बाद हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे गौतम गंभीर? सामने आई बड़ी रिपोर्ट
