Homeदुनिया'हीरामंडी' की इस एक्ट्रेस के फैन हुए ब्रिटिश के प्रधानमंत्री! ऋषि सुनक...

‘हीरामंडी’ की इस एक्ट्रेस के फैन हुए ब्रिटिश के प्रधानमंत्री! ऋषि सुनक के साथ वायरल हो रही तस्वीरें

इसी बीच मनीषा कोइराला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इन तस्वीरों में मनीषा कोइराला ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ नजर आ रही हैं।

-

Manisha Koirala: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री मनीषा कोइराला अभी हाल ही में ‘हीरामंडी’ फिल्म में नजर आई थी। इस सीरीज में मनीषा कोइराला मल्लिकाजान के किरदार में नजर आई थी। अब इसी बीच मनीषा कोइराला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इन तस्वीरों में मनीषा कोइराला ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल अभी हाल ही में मनीषा कोइराला यूके और नेपाल के बीच मैत्री संधि के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के घर पहुंची थी।

ब्रिटिश के प्रधानमंत्री के साथ वायरल हो रही तस्वीरें

ब्रिटिश के प्रधानमंत्री और मनीषा कोइराला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मनीष ने लिखा,’यूनाइटेड किंगडम और नेपाल संबंधों और हमारी दोस्ती संधि के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट में बुलाया जाना सम्मान की बात थी। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को हमारे देश नेपाल के बारे में प्यार से बोलते हुए सुनकर बहुत खुशी हुई…।’ एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इवेंट में पहुंचे ज्यादातर मेहमानों ने उनकी सीरीज हीरामंडी देखी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

ब्लैक साड़ी में खूबसूरत लगी मनीषा

ब्लैक साड़ी में मनीषा कोइराला बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मनीषा ने ब्लैक कलर की सिल्क साड़ी के साथ मैचिंग टर्टल नेक ब्लाउज पहना हुआ था‌। अपने लुक को उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स और स्लिक बन के साथ कंप्लीट किया था। आपको बता दे मनीषा कोइराला बॉलीवुड की सबसे फेमस अभिनेत्री में से एक मानी जाती हैं। मनीषा कोइराला की फिल्म हीरामंडी में बॉलीवुड की कई फेमस अभिनेत्रियां नजर आई थी।

Read More-KKR के फाइनल में पहुंचने से खुशी से झूम उठे शाहरुख खान, अबराम और सुहाना भी हुए गदगद, देखे वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts