Shani Jayanti: न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव जी जातक पर प्रसन्न होते हैं उसकी जिंदगी भी बना देते हैं और जिस पर नाराज होते हैं उसका जीवन नर्क बना देते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत ही खराब मानी जाती। जिससे कुछ ऐसी राशियां है जिन पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है। आईए जानते हैं वह कौन-कौन सी राशियां है जिन पर शनि की साडेसाती और ढैय्या चल रही है।
इन राशि वालों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
शनि देव इस समय अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान है जिससे कुछ राशि के जातकों को पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कुंभ राशि और मकर राशि और मीन राशि पर शनि के साढ़ेसाती चल रही है। वही कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती है और ढैय्या चल रही है उन पर शनि की विशेष नजर रहती है। 6 जून 2024 को शनि जयंती के दिन बुध ,सूर्य और गुरु शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान होंगे। शनि की जयंती के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको जरूर कर लेना चाहिए।
तुरंत कर ले शनि जयंती के दिन ये उपाय
जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है उन लोगों को शनि जयंती के दिन शनि देव से जुड़े कुछ उपाय जरूर कर लेने चाहिए। शनि जयंती के दिन लोहा बर्तन ,तेल ,उड़द, काले तिल, कपड़े, जूते- चप्पल ,गरीबों को अन्न ,काली गाय का दान जरूर करना चाहिए। शनि देव पर शमी पत्र और शमी का फूल अर्पित करना चाहिए। इतना ही नहीं शनि चालीसा का शनि जयंती पर पाठ करना चाहिए और शनि देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए इस बार शनि जयंती 6 जून को मनाई जा रही है ।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-सावधान! शुरू हो रहा है इन राशि वालों के बुरे दिन, शुक्र और सूर्य की युति का दिखेगा अशुभ प्रभाव
