Saturday, February 7, 2026
Homeखेलहार्दिक और रोहित की अनबन का Team India पर पड़ेगा असर? हिटमैन...

हार्दिक और रोहित की अनबन का Team India पर पड़ेगा असर? हिटमैन के कप्तानी में t20 विश्व कप खेलेंगे पांड्या

t20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे तो इसका प्रभाव भारतीय टीम के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट फैंस को कुछ अनचाहे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

-

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद t20 विश्व कप खेलने उतरेंगे। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा पहली बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए नजर आए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी वायरल हुए थे जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच रिश्ते बिगड़ गए हैं। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि आईपीएल में बिगड़े रिश्तों के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या एक साथ टीम में कैसे खेलेंगे? क्या इन दोनों के बीच अनबन का असर टीम इंडिया पर पड़ेगा।

एक साथ कैसे खेलेंगे रोहित और पांड्या?

अगर t20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे तो इसका प्रभाव भारतीय टीम के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट फैंस को कुछ अनचाहे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हालांकि यह तो t20 विश्व कप स्टार्ट होने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे भारतीय टीम प्रदर्शन करती है। लेकिन अब लगातार सवाल बन रहा है कि क्या हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की अनबन भारत के लिए t20 विश्व कप में मुश्किल खड़ी कर सकती है?

आयरलैंड से होगा पहला मुकाबला

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम t20 विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को खेलने जा रही है। T20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होने वाले मैच से होगी जिसमें भारतीय टीम आयरलैंड को हराकर जीत के साथ शुरुआत कर सकती है। इसके बाद अगला मैच भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलना है।

Read More-अचानक आखिरी मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी में हुआ बड़ा बदलाव, धवन-करन नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को मिली कमान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts