Homeराजनीतिकेशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा-'मोदी के तूफान से...

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा-‘मोदी के तूफान से कांग्रेस ICU में पहुंची’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 2024 में लोकतंत्र को खतरा नहीं है यूपी की 80 सीटों पर भाजपा ही जीत रही है। 2024 में पीएम मोदी का तूफान चल रहा है।

-

Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने फतेहपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 2024 में लोकतंत्र को खतरा नहीं है यूपी की 80 सीटों पर भाजपा ही जीत रही है। 2024 में पीएम मोदी का तूफान चल रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि,’2014 में पीएम मोदी की हवा थी। 2019 में पीएम मोदी की आंधी थी। 2024 में पीएम मोदी का तूफान चल रहा है। 2024 में लोकतंत्र को खतरा नहीं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती को खतरा है। 2024 में यूपी की सभी 80 सीटों को बीजेपी जीत रही है। कांग्रेस के लोग आईसीयू में पड़े हैं। 2024 में इस बार बीजेपी 400 के पार सीट लाकर चुनाव जीत रही है।’

सपा, बसपा और कांग्रेस घबराई हुई है-केशव प्रसाद

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस घबराई हुई है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन में सपा के खाते में फतेहपुर की सीट आई है। लेकिन सपा वाले प्रत्याशी घोषित करना भूल गए हैं। विपक्ष पीएम मोदी को हटाना चाहता है लेकिन जब देश की जनता उन्हें हटाना नहीं चाहती। नरेंद्र मोदी गरीबों की पार्टी, सपा -बसपा कांग्रेस झूठो की पार्टी, माफियाओं की पार्टी, भ्रष्टाचार की पार्टी गुंडो की पार्टी है। जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई वह पीएम मोदी ने 10 सालों में ही करके दिखा दिया।’

Read More-गिरफ्तार हुए अभिनेता साहिल खान, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts