Homeउत्तर प्रदेशसनसनीखेज! बेटी के आशिक पर पिता ने बरसाई गोलियां, उतारा मौत के...

सनसनीखेज! बेटी के आशिक पर पिता ने बरसाई गोलियां, उतारा मौत के घाट

यह दोनों मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। दोनों पहले स्कूल में साथ पढ़ाई करते थे। फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।

-

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सेशन सनीखेज मामला सामने आया है जहां पर प्रेमिका के पिता ने प्रेमी को गोलियों से भून कर हत्या कर दी है। इस वारदात से हड़कंप मच गया है। वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। बताया गया है कि यह दोनों मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। दोनों पहले स्कूल में साथ पढ़ाई करते थे। फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों के बीच हुआ था विवाद

दरअसल मृतक विपुल गाजियाबाद के कॉलेज में बीटेक का छात्र था। विपुल क्रॉसिंग रिपब्लिक की पैरामाउंट सिम्फनि सोसाइटी में रहता था। दोनों मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। विपुल बीटेक का छात्र था और युवती जॉब करती थी दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। विपुल और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया की युवती ने अपने ताऊ के लड़के को फोन करके बुला लिया। लड़के ने युवती के पिता राजेश को पूरी जानकारी दी राजेश बीएसएफ से सेना निवृत होने के बाद पीएसीओ की निजी जॉब करते हैं । वह दिल्ली से अपनी बेटी के फ्लैट पर पहुंचा और विवाद का कारण जाना इसके बाद छात्र विपुल को अपने ही घर में बुलाया। इसके बाद दोनों के बीच तनातनी हुई और राजेश ने अपने लाइसेंसी हथियार से विपुल की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपने ही हाथ खुद पुलिस को किया फोन

बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके इस मामले की सूचना दी। इस मामले की सूचना पाकर पब्लिक थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचा। पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है वही घटनास्थल पर प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।

Read More-‘… तब तक चैन से नहीं बैठेंगे’, दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा ऐलान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts