Monday, February 23, 2026
HomeEntertainmentमैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में शाहरुख खान ने उठाए गिरे...

मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में शाहरुख खान ने उठाए गिरे झंडे, वायरल हो रहा वीडियो

शाहरुख खान आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने कोलकाता पहुंचे थे जिसके बाद स्टेडियम में शाहरुख खान ने ऐसा काम किया है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

-

Shahrukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान हमेशा अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बनाते रहते हैं। हर बार शाहरुख खान कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं जिस कारण फैंस उनके दीवानी बन जाते हैं। शाहरुख खान पर इस समय क्रिकेट का क्रेज चढ़ा हुआ है। क्योंकि शाहरुख खान आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने कोलकाता पहुंचे थे जिसके बाद स्टेडियम में शाहरुख खान ने ऐसा काम किया है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

शाहरुख खान ने स्टेडियम में किया ये काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच देखने के लिए रविवार को ईडन गार्डन पहुंचे थे। जब मैच खत्म हो गया तब कुछ दर्शन झंडे वहीं छोड़कर चले गए। इसके बाद शाहरुख खान को इस दौरान गिरे पड़े झंडे को उठाते हुए देखा जा सकता है। शाहरुख खान जमीन में पड़े कोलकाता के झंडे को उठा रहे हैं। इसके साथ शाहरुख खान के कई फैंस स्टेडियम में शाहरुख शाहरुख के नारे भी लगा रहे हैं।

साल 2023 में मचाया था तहलका

इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2023 की सबसे लकी रहा था। क्योंकि साल 2023 में शाहरुख खान में तीन सबसे बड़ी फिल्में दी हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद जवान फिल्म में भी शाहरुख खान ने खूब नोट छापे थे फिर साल 2023 के अंत में शाहरुख खान की डंकी फिल्म रिलीज हुई।

Read More-फैमिली के साथ नयनतारा ने सेलिब्रेट किया तमिल नव वर्ष, पति और बच्चों के साथ साझा की तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts