Sunday, December 7, 2025
Homeखेलगलती से पंजाब में शामिल हो गए थे शशांक सिंह, लेकिन गुजरात...

गलती से पंजाब में शामिल हो गए थे शशांक सिंह, लेकिन गुजरात के खिलाफ बने संकट मोचन

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शशांक सिंह में पंजाब किंग्स को हारे हुए मैच में जीत दिला दी है। इसके बाद हर कोई शशांक सिंह की बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा है।

-

Shashank Singh: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में शशांक सिंह को गलती से खरीद लिया था। इसके बाद प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स शशांक सिंह को वापस करना चाहती थी लेकिन गलती से शशांक सिंह पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए थे। लेकिन आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शशांक सिंह में पंजाब किंग्स को हारे हुए मैच में जीत दिला दी है। इसके बाद हर कोई शशांक सिंह की बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा है।

पंजाब के लिए मैच विनर बने शशांक

जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स 200 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब उसकी शुरुआत बहुत ही खराब रही। क्योंकि पंजाब टीम के पांच विकेट सिर्फ 111 के स्कोर पर ही चले गए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। लेकिन शशांक सिंह ने पंजाब के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 गेंद में 61 रन की नाबाद पारी खेली है। इस दौरान शशांक सिंह के बल्ले से चार छक्के और छह चौके निकले हैं।

अभी तक ऐसा रहा करियर

आपको बता दे कि अभी तक का करियर से शशांक सिंह के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल 2022 से अब तक शशांक सिंह ने 14 T20 मैच खेले हैं। लेकिन आईपीएल 2024 में शशांक सिंह ने अपनी इस पारी से सभी को हैरान कर दिया है। इसके बाद हर कोई शशांक सिंह की तारीफ कर रहा है।

Read More-हार के बाद मुश्किल में पड़े दिल्ली के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, पुलिस से जुड़ा हुआ है 3मामला

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts