Homeवायरलवन-वे में घुसी कार, थानेदार का आपा खोया: ‘बाहर निकल’ कहकर ड्राइवर...

वन-वे में घुसी कार, थानेदार का आपा खोया: ‘बाहर निकल’ कहकर ड्राइवर पर बरसे, VIDEO वायरल

-

आए दिन विवादों में रहने वाली बिहार पुलिस एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस बार मामला बिहार के दरभंगा जिले से सामने आया है, जहां एक थानेदार और कार सवार लोगों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दरभंगा के बेंता थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि वन-वे सड़क पर कार प्रवेश करने के बाद थानेदार ने चालक को रोक लिया और उसे जबरन गाड़ी से उतारने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस अधिकारी की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।

VIDEO में क्या दिखा?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थानेदार चालक से ऊंची आवाज में बात करते हैं और उसे बाहर निकलने को कहते हैं। गाड़ी में पीछे बैठी महिला लगातार वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आती हैं और पुलिस से कहती हैं कि नियम तोड़ने पर चालान काट लें, लेकिन इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। गाड़ी में मौजूद महिला की पहचान डॉक्टर तेजस्विनी पांडेय के रूप में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अनजाने में नो-एंट्री सड़क पर चली गई थीं क्योंकि गूगल मैप में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। डॉक्टर का कहना है कि गलती होने पर जुर्माना देना स्वीकार था, लेकिन पुलिस का रवैया अनुचित था।

थानेदार ने दी सफाई

मामले पर बेंता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। हाथ देकर रोकने के बावजूद चालक नहीं रुका और तेज रफ्तार में आगे बढ़ा। आगे जाम लगने के कारण गाड़ी रुक गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने माना कि गुस्से में उनसे एक गलत शब्द निकल गया। वीडियो सामने आने के बाद दरभंगा के एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सदर एसडीपीओ-1 को सौंपी है। अब यह देखना होगा कि जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है और संबंधित अधिकारी पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Read More-Budget Session 2026: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, बोलीं- ‘10 सालों में भारत दुनिया का अगला…’

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts