Homeवायरलऐसे घूमती है गोल धरती! VIDEO में कैद हुआ हैरान कर देने...

ऐसे घूमती है गोल धरती! VIDEO में कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा

आसमान के टाइम लैप्स को कैमरे में कैद कर इसका सबूत कैद किया गया है। इस वीडियो को 19 जुलाई 2020 में क्रेट नेशनल पार्क में कैद किया गया था। इस वीडियो में स्टेब्लाइज पूरे रोटन को कैप्चर किया गया है।

-

Video: हम लोगों ने यह तो सुना है कि धरती गोल होती है और बराबर घूमती रहती है। भले ही हम लोगों ने किताबों में पढ़ा हो कि धरती घूमती है लेकिन इस बात पर भरोसा नहीं होता है। क्या आप लोगों ने कभी धरती को गोल -गोल घूमते हुए देखा है अगर नहीं देखा तो इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। उसमें जरूर देखें इस वीडियो में एक खूबसूरत नजारा कैद हुआ है। इस वीडियो को देखकर आप भी मनमोहक हो जाएंगे।

कैमरे में कैद हुआ खूबसूरत नजारा

दरअसल जब वीडियो सामने आया है इसमें आसमान के टाइम लैप्स को कैमरे में कैद कर इसका सबूत कैद किया गया है। इस वीडियो को 19 जुलाई 2020 में क्रेट नेशनल पार्क में कैद किया गया था। इस वीडियो में स्टेब्लाइज पूरे रोटन को कैप्चर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से धरती गोल गोल घूम रही है। इसमें तारों को एक जगह फिक्स रखा गया और सिर्फ धरती के मूवमेंट को कैद किया गया। आप लोग सोच रहे होंगे कि आखिर कैमरे को एक जगह पर कैसे फिक्स रखा गया जब धरती घूम रही थी तब साथ में कैमरा भी घूम रहा होगा लेकिन आपको बता दें इस वीडियो को बनाने के लिए कैमरे को एक मोटर से कंट्रोल की गई रिग में फिक्स किया गया था।

नजारा देख हैरान हुए लोग

इस वीडियो को देखते हुए लोगों ने हैरानी जताई है। इसे अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा, ‘यह वीडियो वाकई अद्भुत है। धरती कैसे घूमती है यह पढ़ा था लेकिन पहली बार इसे देखने का मौका मिला है।’वहीं कुछ लोगों ने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर कैमरा कैसे नहीं घूम रहा था? इस वीडियो पर लोग अपनी अलग अलग तरह की राय रख रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इस वीडियो में हैरानी जता रहे हैं।

Read More-भारत के आसमान में देखा गया रहस्यमयी दरवाजा! वीडियो देख लोगों के उड़े होश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts