Homeराजनीतिचाय की दुकान पर रुककर CM भजन लाल शर्मा ने खुद हाथों...

चाय की दुकान पर रुककर CM भजन लाल शर्मा ने खुद हाथों से बनाई चाय, नए मुख्यमंत्री का अंदाज देख हैरान हुए लोग

जयपुर से भरतपुर जाते समय मुख्यमंत्री ने रास्ते में एक चाय की दुकान देखकर रख कर वहां अपने हाथों से चाय बनाई और इतना ही नहीं उन्होंने दुकानदार की आर्थिक मदद भी की।

-

Rajasthan New CM: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज मंगलवार को जयपुर से भरतपुर आ रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। भजन लाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार भरतपुर जा रहे थे। जयपुर से भरतपुर जाते समय मुख्यमंत्री ने रास्ते में एक चाय की दुकान देखकर रख कर वहां अपने हाथों से चाय बनाई और इतना ही नहीं उन्होंने दुकानदार की आर्थिक मदद भी की।

सीएम ने बनाई अपने हाथों से चाय

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री जब भरतपुर जा रहे थे उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान रास्ते में रुक कर नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने हाथों से दुकान पर चाय बनाई। सीएम का यह अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने रास्ते में मानपुर के पास पीपलकी गांव में रुककर एक चाय की दुकान पर अपने हाथों से चाय बनाकर पी। इसके बाद वह भरतपुर के लिए रवाना हो गए।

जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का ऐलान

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व की ओर से सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़ और अरुण सिंह को पार्टी ने मंत्रिमंडल के मंथन की जिम्मेदारी दी है यह चारों नेता केंद्रीय नेतृत्व के सीधे संपर्क में हैं। राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Read More-‘मोदी जी का अहंकार लोग देख रहे हैं’, संसद से निलंबित करने के बाद भड़के अधीर रंजन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts