Sunday, May 19, 2024

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-’24 घंटे केजरीवाल को तिहाड़ जेल से…’

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज मंगलवार को एक बहुत बड़ा बयान दिया है उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल की निगरानी 24 घंटे तिहाड़ जेल से की जा रही है। संविधान को खत्म किया जा रहा है। पीएमओ ,पीएम और एलजी सारे नियम कायदे तोड़कर अरविंद केजरीवाल की सीसीटीवी के जरिए निगरानी कर रहे हैं।’ इससे पहले भी संजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था।

संविधान को खत्म करके ही मानेंगे पीएम मोदी-संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बीजेपी की केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि पीएम मोदी चुनाव को खत्म करने जा रहे हैं। संविधान को खत्म करने जा रहे हैं। सूरत एक झांकी है और देश बाकी है। देश के लोगों को याद रखना है कि यह देश का अंतिम चुनाव है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे आप तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री की निगरानी कर रहे हैं। पीएमओ और एलजी नियम तोड़कर अरविंद केजरीवाल की सीसीटीवी के जरिए निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और पीएमओ अरविंद केजरीवाल को देख 24 घंटे सीसीटीवी में देखते हैं क्या आप यह भी देखते हैं कि अरविंद केजरीवाल कितना बीमार हुए। अरविंद केजरीवाल को दवा नहीं मिली।

संजय सिंह ने सरकार पर उठाए सवाल

संजय सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा,’केजरीवाल को खाना नहीं मिल रहा? अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन तो नहीं मिल रही? केजरीवाल की इंसुलिन बंद करने से कितनी किडनी खराब हुई। उनका लिवर कितना खराब हुआ? अरविंद केजरीवाल कितना चुका है कितना टूटा है। क्या आप यह देख रहे हैं कि नहीं। संजय सिंह कहा-आपको किसने के आत्महत्या की चिंता करनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। आप तो अरविंद केजरीवाल के पीछे पड़ गए।

READ MORE-‘दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी’, बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि ने मांगी माफी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles