Rajnath Singh SCO Meeting: चीन के किंगदाओ शहर में हो रही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को साफ शब्दों में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा। इतना ही नहीं राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के सामने ही उन्हें खुली चेतावनी दे दी। जिस समय राजनाथ सिंह यह कह रहे थे उसे समय पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ उनके पीछे ही बैठे थे।
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान नेताओं को खूब सुनाई खरी खोटी
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके सामने ही आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तानी नेता को खूब खरी-खोटी सुनाई। राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहानी दोषों का खून बहाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कुछ देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं और सीमा पार आतंकवाद को अपनी नीति का हिस्सा बन चुके हैं। इतना ही नहीं राजनाथ सिंह ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का भी जिक्र किया।
आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त रुख अपनाना चाहिए- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि जो देश आतंकवादियों को बना देते हैं और सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं उनके दोहरे रवैये को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SCO को ऐसे देश की खुलकर आलोचना करनी चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त रुख अपनाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘कोई भी देश कितना भी बड़ा क्यों ना हो अकेले काम नहीं कर सकता। सभी को मिलकर संवाद और सहयोग से काम करना होगा
Read More-Gujarat: AAP ने इस सीट पर चलाई झाड़ू,18 साल बाद भी बीजेपी को इस सीट पर मिली हार
