Homeराजनीति'वो 10 सालों से टेंपो वाले अरबपतियों से मिले...', वीडियो शेयर कर...

‘वो 10 सालों से टेंपो वाले अरबपतियों से मिले…’, वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि बीजेपी नोटों की गिनती कर रही है और हम जातिगत गिनती कर रहे हैं।

-

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बयान बाजी चल रही है। वहीं अब इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि बीजेपी नोटों की गिनती कर रही है और हम जातिगत गिनती कर रहे हैं। हर वर्ग की न्याय पूर्वक हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे।

राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि,”वो 10 साल से ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ से मिले ‘नोटों की गिनती’ कर रहे हैं, हम ‘जातिगत गिनती’ से देश का X-Ray कर, हर वर्ग की न्यायपूर्ण हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे।” वीडियो में पीएम मोदी के रूप में एक कलाकार को दिखाया गया है जो चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच गया है। इस दौरान लोगों के द्वारा उन्हें एक कुर्सी बैठने के लिए दी जाती है इस पर पीएम के रोल में नजर आने वाला शख्स कहता है गिनती तो करो फिर लोगों की तरफ से जवाब दिया जाता है वही तो अंकल गिनती तो करो। वीडियो में कांग्रेस ने जातिगत गिनती की बात की है।

2023 में बिहार में हुआ था जातिगत सर्वे

आपको बता दे साल 2023 में बिहार में जातिगत सर्वे हुआ था इस सर्वे के मुताबिक बिहार में हिंदुओं की सर्वाधिक आबादी है। यह आबादी 81.9 फीस अध्याय अति पिछड़ा वर्ग की आबादी 36.01 पिछड़े वर्ग की आबादी 27.12 प्रतिशत एससी 19.65 प्रतिशत, एसटी 1.6 प्रतिशत और मुसहर की आबादी 3% बताई गई है। आपको बता दे आजादी के बाद 1991 में जब पहली जनगणना हुई थी तो इसमें जातिगत आंकड़ों को सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तक सीमित कर दिया गया था।

Read More-चाचा पवन कल्याण के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे रामचरण, भीड़ हुई बेकाबू, सुपरस्टार के साथ की धक्का- मुक्की

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts