Homeराजनीति'पिता खोने जितना दुःख...', भूस्खलन पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी हुए...

‘पिता खोने जितना दुःख…’, भूस्खलन पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी हुए भावुक

आज गुरुवार 1 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड पहुंचे हैं इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की।

-

Rahul Gandhi On Wayanad: केरल के वायनाड में हुई एक भयानक त्रासदी ने 200 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। केरल के वायनाड जिले में मंगलवार 30 जुलाई की सुबह सुबह मुंडक्कई और चूरमाला में भारी भूस्खलन हुआ। इस हादसे में करीब 256 से ज्यादा लोग मारे गए और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए अभी भी बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रही है। इस हादसे पर देश के तमाम राजनेता दुख व्यक्त कर रहे हैं।  आज गुरुवार 1 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ वायनाड पहुंचे हैं इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने की पीड़ितों से मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्ति की और कहा उन्हें वैसे ही भावनाएं महसूस हो रही है जैसी 1991 में उनके पिता की मृत्यु के समय हुई थी। राहुल गांधी ने एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित करते हुए कहा कि,”यह वायनाड, केरल और राष्ट्र के लिए एक भयानक त्रासदी है। हम यहां स्थिति देखने आए हैं। यह देखना दुखद है कि कितने लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों और अपने घरों को खो दिया है। हम मदद करने की कोशिश करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि प्रभावित पीड़ितों को उनका हक मिले।”

राहुल गांधी ने इन लोगों का किया धन्यवाद

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, “उनमें से बहुत से लोग स्थानांतरित होना चाहते हैं। यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मैं डॉक्टरों, नर्सों, प्रशासन और स्वयंसेवकों सहित सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

Read More-राहुल गांधी से BJP सांसद द्वारा जाति पूछने पर भड़के के शिवपाल यादव,कहा-‘अगर विपक्ष के नेता ने ऐसा किया होता तो…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts