Raghav Chadha: लंदन में आयोजित ‘आईडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंसिंग 2025’ में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा पहुंचे थे। इस मंच से राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को काफी खरी खोटी सुनाई है। राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स हैंडल पर इस कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान को लेकर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पाकिस्तान कोई पीड़ित नहीं बल्कि आतंकी देश है।
राघव चड्ढा बोले-हमारी शांति को कमजोरी न समझे
वीडियो में राघव चड्ढा कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि,’यह बेहद क्रूर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों के निर्माण हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा ऐसे मंच पर इस मुद्दे को उठाने आवश्यक है क्योंकि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता अब एक बहुध्रुवीय विश्व में साफ दिखाती है। हमने दुनिया को यह संदेश दिया कि हम शांति चाहते हैं लेकिन हमारी शांति को कमजोरी ना समझे। यदि कोई उत्साह करेगा तो हमारी मित्रता का हाथ तुरंत प्रतिशोध की मुट्ठी में बदल सकता है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने किसी से इजाजत नहीं मांगी बल्कि दुनिया के सहयोगी देशों को सूचित किया कि भारत एक शांत प्रिय देश है लेकिन आत्मरक्षा उसका अधिकार है।’
झूठ और कर्ज एक साथ नहीं चल सकते हैं-राघव चड्ढा
वीडियो शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा,”एक वैश्विक मंच से मैं कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान कोई पीड़ित देश नहीं, बल्कि एक आतंक फैलाने वाला राष्ट्र है। ‘आइडियाज़ फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025’ में मैंने पाकिस्तान की दशकों पुरानी आतंक मशीनरी को बेनकाबई किया। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। झूठ और कर्ज एक साथ नहीं चल सकते। कूटनीति और कपट साथ नहीं चल सकते। आतंक और सहिष्णुता एक साथ मौजूद नहीं रह सकते। भारत शांति चाहता है- लेकिन अगर उकसाया गया, तो प्रतिशोध कोई अपवाद नहीं होगा, बल्कि अपेक्षा होगी।”
Read More-अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने फिर से खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, जाने क्या है कीमत
