Homeराजनीति'रायबरेली और अमेठी से मेरा रिश्ता बेटी - बहू का है..' मां...

‘रायबरेली और अमेठी से मेरा रिश्ता बेटी – बहू का है..’ मां सोनिया ने दिखाई राहुल गांधी को विरासत की एल्बम, देखें Video

सोनिया गांधी और राहुल गांधी बात कर रहे हैं कि रायबरेली और अमेठी यह दो वह संसदीय क्षेत्र है जहां की जनता ने उनके परिवार को सब कुछ दिया और वहां के लोग जब भी उन्हें पुकारेंगे वह जरूर आएंगे।

-

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी को विरासत का एल्बम दिखाया हैं। इस दौरान दौरान दोनों ने तस्वीरों को देखकर पुरानी यादें ताजा की है। राहुल गांधी ने इस दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में सोनिया गांधी और राहुल गांधी बात कर रहे हैं कि रायबरेली और अमेठी यह दो वह संसदीय क्षेत्र है जहां की जनता ने उनके परिवार को सब कुछ दिया और वहां के लोग जब भी उन्हें पुकारेंगे वह जरूर आएंगे।

मां के साथ राहुल ने ताजा की पुरानी यादें

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि,’रायबरेली और अमेठी हमारे लिए केवल चुनावी क्षेत्र नहीं है यह दोनों की शहर हमारे लिए हमारी कर्मभूमि है इन दोनों ही शहरों का कोना-कोना हमारी पुरानी पीढ़ियां की यादों को संजोए हुए है। मां के साथ परिवार की पुरानी तस्वीर देखकर पापा और दादी की याद आ गई दोनों के ही द्वारा शुरू की गई सेवा की परंपरा में और मेरी मां ने आगे बढ़ाया।’

सोनिया ने बताया अमेठी और रायबरेली को बेटी और बहू

सोनिया गांधी ने रायबरेली और अमेठी को अपनी बेटी और बहू बताया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनिया उनके कई दौर के बारे में बातें कर रही हैं सोनिया कह रही हैं कि इन दोनों की शहरों से उनका रिश्ता बेटी- बहू का है। वहीं राहुल ने आगे लिखा 100 साल से भी पुराने प्यार और विश्वास की बुनियाद पर खड़े इन देशों ने हमें सब कुछ दिया है। रायबरेली और अमेठी जब भी हमें पुकारेंगे, हम वही मिलेंगे।’आपको बता दे राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं।

Read More-‘पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं…’, PAK के पूर्व सूचना मंत्री ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts