Homeराजनीतिगले में सांप लटका कर विधानसभा पहुंचे विधायक, सरकार पर लगाए गंभीर...

गले में सांप लटका कर विधानसभा पहुंचे विधायक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में कांग्रेस के विधायक गले में नकली सांप लटका कर पहुंच गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सांप की तरह डस रही है।

-

MP Budget Session 2025: मध्य प्रदेश के विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और लगातार विधानसभा में हंगामे हो रहे हैं। अभी इसी बीच मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में कांग्रेस के विधायक गले में नकली सांप लटका कर पहुंच गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सांप की तरह डस रही है।

गले में सांप लटका कर विधानसभा पहुंचे विधायक

मंगलवार को कांग्रेस विधायक गले में नकली सांप लटका कर विधानसभा पहुंचे उनके हाथों में सर्प की टोकरी भी थी। विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा प्रतीकात्मक रूप से कांग्रेस के विधायकों ने हाथों में सर्प पकड़ रखा है और कुछ विधायकों ने इसे गले में लटका रखा है। प्रतीकात्मक रूप से कांग्रेस या बताना चाहती है कि मध्य प्रदेश की सरकार बेरोजगारों को डस रही है। किसान, युवा, महिलाएं सभी इसका शिकार बन रहे हैं। सरकार के खिलाफ आगे भी विधायकों का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने भी करारा जवाब दिया है।

बीजेपी ने दिया जवाब

बीजेपी के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपो पर कहा कि,’कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस केवल झूठे आरोप लगाना जानती है मध्य प्रदेश की जनता पर कांग्रेस की नौटंकी का कोई असर पड़ने वाला नहीं है।

Read More-चैंपियन ट्रॉफी की जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा-‘एक असाधारण खेल और असाधारण नतीजा’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts