तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अन्नामलाई ने नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अपना इस्तीफा दिया था। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अन्नामलाई लंबे समय से तमिलनाडु में बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं, इसलिए उनके इस्तीफे को बड़ी राजनीतिक घटना माना जा रहा है।
कम समय में बनाई अलग पहचान
के. अन्नामलाई ने साल 2021 में बीजेपी का दामन थामा था। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें तमिलनाडु बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने राज्यभर में यात्राएं कीं और पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की। उनकी साफ बात करने की शैली और विपक्ष पर तीखे हमलों के कारण वे लगातार चर्चा में रहे। इसी वजह से वह तमिलनाडु बीजेपी के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाने लगे।
पद छोड़ने के पीछे क्या है वजह?
हालांकि इस्तीफे के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पिछले कुछ समय से राज्य की राजनीति और गठबंधन को लेकर पार्टी के अंदर कई बदलाव हो रहे थे। इससे पहले भी अन्नामलाई ने केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों का सम्मान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। अब उनके इस्तीफे को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
अगले कदम पर सबकी नजर
इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि उन्हें भविष्य में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल बीजेपी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना जरूर है कि अन्नामलाई के अगले कदम पर राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजर बनी हुई है।
Read More-सरकार बनते ही डीके शिवकुमार को लगा बड़ा झटका, 8 बार के विधायक ने अचानक छोड़ा मंत्री पद
