Homeराजनीतिनेपाल की अशांति पर गजेंद्र सिंह शेखावत की चेतावनी: क्या भारत की...

नेपाल की अशांति पर गजेंद्र सिंह शेखावत की चेतावनी: क्या भारत की सेना करेगी बड़ी कार्रवाई?

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों पर भारत की नजर, केंद्रीय मंत्री बोले- भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित

-

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों और बिगड़ती स्थिति को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। जोधपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार (10 सितंबर) को मीडिया से बातचीत में कहा कि नेपाल की मौजूदा परिस्थितियां बेहद गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भारत की सेना पर उठे सवाल

मंत्री शेखावत ने यह भी संकेत दिए कि यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो अगले 3-4 दिनों में भारत की ओर से कुछ बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल भारतीय सेना की तैनाती जैसी कोई योजना नहीं है, लेकिन संकट से निपटने के लिए जरूरी कदम जरूर उठाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि नेपाल में जो घटनाएं हुई हैं, वे दोनों देशों के रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए स्थिति पर पूरी सतर्कता के साथ नजर रखी जा रही है।

नेपाल में भारतीय नागरिक सुरक्षित

गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह भरोसा भी दिलाया कि नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारत सरकार नेपाल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। मंत्री ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का खतरा बढ़ता है, तो भारत अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी तैयारी रखता है। उन्होंने यह भी अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Read more-महबूबा मुफ्ती ने सरकारों को चेतावनी दी – “जहां आवाज दबती है, वहां हालात विस्फोटक बनते हैं”

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts