Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीति'लखनऊ से फिट करेंगे तो दुश्मन के आका भी कांप जाएंगे...', पाकिस्तान...

‘लखनऊ से फिट करेंगे तो दुश्मन के आका भी कांप जाएंगे…’, पाकिस्तान पर भड़के सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहां के अभी आपने देखा कि दो दिन पहले आतंकियों का जो सबसे बड़ा आतंकी राष्ट्र है पाकिस्तान पाकिस्तान के एक जहाज को जी मिसाइल ने निशाना बनाया था।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे। सीएम योगी परमहंस श्री योगानंद की जन्मस्थली के पर्यटन विकास के लिए 2768 लाख रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहां के अभी आपने देखा कि दो दिन पहले आतंकियों का जो सबसे बड़ा आतंकी राष्ट्र है पाकिस्तान पाकिस्तान के एक जहाज को जी मिसाइल ने निशाना बनाया था।

लखनऊ में बनने जा रही ये मिसाइल-सीएम योगी

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान के एक जहाज को जी मिसाइल ने निशाना बनाया था उसे मिसाइल का नाम है ब्रह्मोस मिसाइल यह मिसाइल अब लखनऊ में ही बनने वाली है। लखनऊ से फिट करेंगे तो दुश्मन और दुश्मन के आका भी कांप जाएंगे। बड़ी-बड़ी तोप बनेगी जो दुश्मन को कब आएगी और याद रखना यह तभी है जब सुरक्षा का बेहतर माहौल और सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव हर व्यक्ति के मन में होना चाहिए। हमारा देश तभी सुरक्षित और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा जब हम सब की प्राथमिकता में पहला देश होगा। देश पहले जब इस भाव के साथ हम काम करेंगे कोई देश के आन मान और शान के खिलाफ गुस्ताखी करेगा तो फिर उसके छक्के छुड़ा दिए जाएंगे।

‘याद करिए भारत आध्यात्म की ही पराकाष्ठा रही होगी’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि,’याद करिए भारत की आध्यात्मिक की ही पराकाष्ठा रही होगी। महाभारत का युद्ध चल रहा है धृतराष्ट्र दोनों आंखों से उन्हें दिखाई नहीं देता है लेकिन धृतराष्ट्र को यह लगा कि मुझे यह युद्ध देखना चाहिए, युद्ध कैसे होता है, इसके बारे में जानना चाहता हूं. क्योंकि कौरव सत्ता में थे। कौरव के साथ बड़ी सेना थी। उनको यह लगता था धृतराष्ट्र को ये गलतफहमी हो गई थी कि कौरव जीतेंगे इसलिए वह युद्ध के वृतांत को देख सुनना चाहता था, तो इसका समाधान कैसे होगा?’

Read More-पाकिस्तान से तनाव के बीच देश विरोध में लिखने वाले को सीएम योगी ने लगाई फटकार कहा-‘हम सभी का लक्ष्य…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts