CM Yogi Kanya Pujan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया और कन्याओं को भोजन खिलाया। नवमी तिथि के अनुष्ठान की कड़ी में गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे जहां पर उन्होंने नवदुर्गा स्वरूपा कुमारी कन्याओं के पांव पखारे। उसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं का पूजन किया और फिर उनकी आरती उतार कर श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया।
अपने हाथों से सीएम योगी ने परोसा खाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि के अनुष्ठान में खुद सबसे पहले कुंवारी कन्याओं के पाव धोए और उनके माथे पर रोली ,चंदन, अक्षत आदि तिलक लगाकर पूजन किया। फिर खुद पूजन के बाद कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से परोसा। कन्या के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों को भी श्रद्धा पूरक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दी गई।
सीएम योगी ने रामनवमी की दी शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी थी। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा,”भारत के सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा में ‘मातृ शक्ति’ के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव कितना प्रगाढ़ है, उसका उत्कृष्ट रूप हम सभी को वासंतिक नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के रूप में देखने को मिलता है। जगज्जननी माँ भगवती के श्री चरणों में नमन एवं प्रदेश वासियों को ‘श्री राम नवमी’ की हृदय से बधाई।”
