Homeराजनीति'फिर इतिहास दोहराया जाएगा...'नामांकन से पहले अखिलेश यादव को याद आया सियासी...

‘फिर इतिहास दोहराया जाएगा…’नामांकन से पहले अखिलेश यादव को याद आया सियासी आगाज

अखिलेश यादव ने नामांकन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा,"फिर इतिहास दोहराया जाएगा। अब नया भविष्य बनाया जाएगा।

-

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने जा रहे हैं। लगातार कन्नौज सीट पर सस्पेंस बना हुआ था कि अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे या फिर तेज प्रताप लेकिन बुधवार की शाम को अखिलेश यादव ने कंफर्म कर दिया है कि वह कन्नौज सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश यादव को याद आए पुराने दिन

अखिलेश यादव ने नामांकन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा,”फिर इतिहास दोहराया जाएगा। अब नया भविष्य बनाया जाएगा।” आपको बता दे यह तस्वीर 20 साल पुरानी है। 20 साल पहले अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से ही पहली बार चुनाव लड़े थे। अखिलेश यादव ने पहले चुनाव की शुरुआत इसी सीट से की थी।

सपा का सियासी गढ़ माना जाता है कन्नौज

आपको बता दे पहली बार अखिलेश यादव ने 2004 में कन्नौज सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा और इस चुनाव में उन्होंने करीब 3 लाख वोटो के अंतर से जीत हासिल की थी इसके बाद अखिलेश यादव 2009 में कन्नौज से लड़े और उन्होंने इस बार भी जीत हासिल की थी। आपको बता दे कन्नौज मुलायम परिवार का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को अचानक ही सियासी मैदान में उतारा था और कन्नौज से बेटे को चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया था।

Read More-PM मोदी सहित राहुल गांधी पर लगा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप,चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts