Monday, February 2, 2026
Homeराजनीतिबिहार चुनाव में बवाल! डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला,...

बिहार चुनाव में बवाल! डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, बोले – “राजद के गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर”

बिहार चुनाव में लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, बोले – “राजद के गुंडों पर चलेगा बुलडोजर”, तनाव बढ़ा।

-

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लखीसराय में उस समय तनाव बढ़ गया जब डिप्टी सीएम और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर आरजेडी समर्थकों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, सिन्हा जब हलसी प्रखंड के एक मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे, तभी उग्र भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने गोबर और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सुरक्षा बलों ने तुरंत डिप्टी सीएम को गाड़ी में सुरक्षित पहुंचाया और काफिले को आगे बढ़ाया। इस दौरान “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए भीड़ ने सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया।

“राजद के गुंडों पर बुलडोजर चलेगा” – विजय सिन्हा का पलटवार

हमले के बाद विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में तीखा बयान देते हुए कहा कि “ये गुंडा राजद का है, जो लोकतंत्र को बंधक बनाने पर तुला है। सत्ता में एनडीए आ रही है, तब इनके छाती पर बुलडोजर चलेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजद समर्थक मतदान एजेंटों को धमका रहे हैं और कई बूथों (404 और 405) पर आम मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। सिन्हा ने कहा कि यह घटना साफ इशारा है कि विपक्ष चुनावी हार से बौखला गया है और अब हिंसा का रास्ता अपना रहा है।

पुलिस ने किया हालात काबू, चुनाव आयोग से शिकायत की तैयारी

इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं बीजेपी ने इस हमले को “लोकतंत्र पर हमला” बताते हुए चुनाव आयोग से आधिकारिक शिकायत करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि एनडीए इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। दूसरी ओर, आरजेडी ने इसे “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया है और कहा कि बीजेपी हार के डर से ऐसे बयान देकर सहानुभूति बटोरना चाहती है।

Read more-‘पहले फेज’ में कौन पलटेगा बिहार की सियासी बाज़ी? इन 10 सीटों पर थमी हैं सभी की सांसें!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts