Monday, December 8, 2025
Homelifestyleलैपटॉप की स्क्रीन पर जमा है गंदगी और धूल? सिर्फ 5 मिनट...

लैपटॉप की स्क्रीन पर जमा है गंदगी और धूल? सिर्फ 5 मिनट में ऐसे साफ करें, चमक उठेगी जैसे नई हो!

लैपटॉप की गंदी स्क्रीन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करना चाहते हैं? जानिए घरेलू तरीकों से कैसे हटाएं धूल और फिंगरप्रिंट, चमकाएं स्क्रीन मिनटों में.

-

आजकल ज्यादातर लोग दिनभर लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं — चाहे ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन क्लासेस या फिर एंटरटेनमेंट. लगातार यूज के कारण स्क्रीन पर धूल, उंगलियों के निशान और तेल की परत जम जाती है.

इससे न केवल विजिबिलिटी कम होती है, बल्कि लंबे समय तक सफाई न करने पर स्क्रीन के पिक्सल परमानेंट दाग भी छोड़ सकते हैं. ऐसे में इसे सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से सफाई करने पर डिस्प्ले खराब भी हो सकता है.

ये गलतियां कभी न करें!

कई लोग जल्दीबाजी में टिश्यू पेपर, अल्कोहल या किचन क्लीनर से स्क्रीन पोंछ देते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है. इन चीज़ों में मौजूद केमिकल्स स्क्रीन की पतली कोटिंग को खराब कर सकते हैं, जिससे समय के साथ स्क्रीन फेड या डैमेज हो जाती है.

कभी भी लैपटॉप ऑन रहते हुए सफाई न करें. सबसे पहले उसे पूरी तरह शटडाउन करें और पावर केबल हटा दें. अगर यह लैपटॉप कीबोर्ड के पास से गंदा है, तो उसे भी सूखे ब्रश या ब्लोअर से हल्के हाथों से साफ करें.

घरेलू तरीके जो स्क्रीन को देंगे नई जैसी चमक

अगर आप बिना किसी महंगे क्लीनर के स्क्रीन को चमकाना चाहते हैं, तो घर पर ही तैयार करें DIY स्क्रीन क्लीनर:

1. एक स्प्रे बोतल में डिस्टिल्ड वॉटर और वाइट विनेगर (सफेद सिरका) बराबर मात्रा में मिलाएं।

2. अब एक माइक्रोफाइबर कपड़ा लें (जैसे चश्मा साफ करने वाला) और उस पर हल्का सा स्प्रे करें।

3. अब स्क्रीन को गोलाकार दिशा में धीरे-धीरे पोंछें। इससे न केवल धूल हटेगी बल्कि फिंगरप्रिंट भी गायब हो जाएंगे।

अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो आप सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर से भी सफाई कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि पानी सीधा स्क्रीन पर न डालें, बल्कि कपड़े पर ही लगाएं.

माइक्रोफाइबर कपड़ा क्यों सबसे जरूरी है

स्क्रीन की सेफ्टी के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा सबसे अच्छा विकल्प है. ये मुलायम होता है और स्क्रीन की सतह पर खरोंच नहीं डालता.

अगर आपके पास माइक्रोफाइबर नहीं है, तो कोई पुरानी कॉटन टी-शर्ट या साफ रूमाल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उसे पहले धो लें ताकि उसमें धूल या गंदगी न हो.
फैंस को यह भी जानना चाहिए कि पेपर टॉवेल या नेपकिन से स्क्रीन साफ करना बेहद नुकसानदायक है, क्योंकि उनमें मौजूद रेशे स्क्रीन को स्क्रैच कर सकते हैं.

बोनस टिप्स: ऐसे रखें लैपटॉप की स्क्रीन हमेशा चमकदार

1. हर हफ्ते स्क्रीन को हल्के कपड़े से पोंछ लें ताकि धूल जमा न हो.

2. लैपटॉप को हमेशा कवर या केस में रखें, खासकर जब बाहर लेकर जाएं.

3. स्क्रीन के पास खाना या ड्रिंक न रखें, क्योंकि छींटे पड़ने से स्थायी दाग हो सकते हैं.

4. कमरे में नमी ज्यादा हो तो सिलिका जेल पैकेट लैपटॉप बैग में रखें, इससे डिवाइस में नमी नहीं जाएगी.

Read more-‘नतीजे आने दीजिए, ये एक-दूसरे के बाल नोचेंगे…’, बिहार में हो रहे मतदान के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts