Monday, February 2, 2026
Homeराजनीति'ये गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी है...', संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के...

‘ये गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी है…’, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के अरविंद केजरीवाल

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को बिल्कुल गैर कानूनी बताया है।

-

Sanjay Singh Arrested: शराब नीति घोटाले में आज सुबह आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की छापे मारी हुई थी लगातार उनसे पूछताछ की जा रही थी। 11 घंटे पूछताछ के बाद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार भी कर लिया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को बिल्कुल गैर कानूनी बताया है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी गैरकानूनी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,”संजय सिंह की गिरफ्तारी बिल्कुल गैरकानूनी है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्ष नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।” इतना ही नहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। संजय सिंह पर आरोप है कि सारा व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलर को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी।

आप नेताओं ने किया प्रदर्शन

वही आपको बता दे संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हो रहा है इससे पहले दिन में ईडी ने इस मामले में संजय सिंह से आवास पर छापा मारा था इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। दीदी ने इस मामले में पहले संजय सिंह के स्टाफ सदस्य और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी।

Read More-एक्टिंग छोड़ पॉलिटिक्स में करियर बनाने जा रही Chahat Pandey? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा कहा- ‘मैं ब्रेक पर…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts