Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार, 28 मार्च, 2026 को कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं। अमित शाह (Amit Shah) ने तंज कसते हुए कहा, “कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी वह सिर पर पट्टी बांध लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग के सामने बेचारा बनकर गालियां देती हैं।” उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है और इसका चुनाव में जवाब देगी।
कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आरोप
अमित शाह (Amit Shah) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के 15 सालों के शासनकाल की आलोचना करते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को उठाया। Amit Shah ने कहा कि पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध प्रवासियों और घुसपैठियों के लिए देश में प्रवेश का खतरा बना हुआ है। Amit Shah ने उदाहरण देते हुए कहा कि असम में बीजेपी की सरकार ने काफी हद तक घुसपैठ को रोक दिया है, लेकिन बंगाल अभी भी संवेदनशील क्षेत्र बना हुआ है। उनका कहना था, “असम में घुसपैठ बंद हो चुकी है और अब घुसपैठियों के लिए सिर्फ बंगाल ही रास्ता बचा है।”
सीमा सुरक्षा और अवैध प्रवासियों का मुद्दा
सीमा सुरक्षा पर बात करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अवैध प्रवासी न सिर्फ देश के संसाधनों पर बोझ डालते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की नौकरियों पर भी असर डालते हैं। उन्होंने ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा के 600 किलोमीटर हिस्से में बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। शाह ने वादा किया कि अगर बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो इस समस्या का समाधान केवल 45 दिनों में किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को गालियां देना बंगाल की संस्कृति के अनुरूप नहीं है।
बंगाल के चुनाव और भाजपा की रणनीति
अमित शाह (Amit Shah) की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने स्पष्ट संकेत दिया कि भाजपा पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव में कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ को मुख्य मुद्दे बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद न केवल राज्य में सत्ता हासिल करना है बल्कि देश की सुरक्षा और विकास को सुनिश्चित करना भी है। अमित शाह ने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान पार्टी जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी, और ममता सरकार की नाकामी को जनता के सामने लाया जाएगा।
Read More-मोदी–ट्रंप फोन कॉल में एलन मस्क की मौजूदगी? विदेश मंत्रालय ने किया चौकानें वाला खुलासा
