बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में अपनी नन्ही परी के जन्म के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। फैंस उनकी बेटी की पहली झलक से लेकर नाम तक जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी के नाम को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि नामकरण को लेकर घर में खास भावनाएं जुड़ी थीं।
दादी के नाम पर रखा बेटी का नाम
शो के दौरान सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए बताया कि उनकी दादी ने हमेशा चाहा था कि परिवार में आने वाले नए मेहमान का नाम उनसे जुड़ा हो। सिद्धार्थ ने कहा, “जब बेटी का जन्म हुआ तो सबकी यही राय थी कि उसका नाम दादी के नाम पर रखा जाए। यह हमारे लिए सम्मान की बात है।” उन्होंने ये भी कहा कि नाम बहुत प्यारा है और परिवार की परंपरा व भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।
View this post on Instagram
फैंस में खुशी की लहर
जैसे ही शो के एपिसोड का ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस ने कपल को बधाईयों से भर दिया। लोगों ने कमेंट कर कहा कि यह कदम परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने वाला है। वहीं, कई फैंस अब बेटी की पहली झलक और नाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने अब तक नाम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन एक्टर के इस बयान के बाद फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।
Read More-गणपति विवाद पर अली गोनी का बड़ा खुलासा, आखिर क्यों नहीं लगाया नारा? सच जानकर चौंक जाएंगे आप
