Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainment'हमें अपने रक्षकों पर गर्व है...' बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भारतीय सेना को...

‘हमें अपने रक्षकों पर गर्व है…’ बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भारतीय सेना को किया सैल्यूट

भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि को पाकिस्तान की ओर से हमले की कई कोशिशें की गईं, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया।

-

Operation Sindoor: इंडियन आर्मी ने दिखा दिया कि यह भारतीय सेना है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि को पाकिस्तान की ओर से हमले की कई कोशिशें की गईं, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया। पाकिस्तान भारत की जवाबी कार्रवाई से दहल गया है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भारतीय सेना पर गर्व जताया है।

श्रद्धा कपूर ने भारतीय सेना पर जताया गर्व

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इंडियन आर्मी की बहादुरी की सराहना की है। श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए हुए एक सिपाही की तस्वीर पोस्ट करते हुए भारतीय सेना को सैल्यूट किया है। श्रद्धा कपूर ने लिखा,”हमें अपने रक्षकों पर गर्व है। जय हिंद।”Operation Sindoor: श्रद्धा से रकुल तक, बॉलीवुड हसीनाओं भारतीय सेना को किया सैल्यूट, वामिका गब्बी ने पूछा- 'हाउ इज द जोश आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा,”एक डॉक्टर की बेटी होने के नाते, जिन्होंने रक्षा मंत्रालय में 3 दशक बिताए हैं और एक सेना अधिकारी की भतीजी होने के नाते, मैं देश की सेवा के लिए हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदान के लिए अत्यधिक सम्मान और तारीफ रखती हूं। हमेशा हमारी रक्षा करने के लिए थैंक्यू। जय हिंद‌।”

रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया पोस्ट

Operation Sindoor: श्रद्धा से रकुल तक, बॉलीवुड हसीनाओं भारतीय सेना को किया सैल्यूट, वामिका गब्बी ने पूछा- 'हाउ इज द जोशरकुल प्रीत सिंह ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए लिखा, “भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सभी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं… हमारी रक्षा करने वाले पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है… जय हिंद।”

Read More-पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, रद्द की सभी अधिकारियों की छुट्टी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts