IPL 2025: भारत में आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट चल रहा है जिसमें भारत ही नहीं बल्कि कई विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं आईपीएल 2025 के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। आज 8 मई को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला के स्टेडियम में मुकाबला रखा गया था। लेकिन अचानक पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया है। इसके बाद बीसीसीआई ने पंजाब और दिल्ली के बीच चल रहे मुकाबले को रद्द कर दिया अब खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है।
खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई का बड़ा फैसला
पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से वापस लाया जाएगा। राजेश शुक्ला ने कहा “हम सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं। अभी के लिए पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को रद्द घोषित कर दिया गया है और स्टेडियम को खाली करवा दिया गया है। कल के हालातों को देखते हुए IPL 2025 टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा पहली प्रातमिकता है।”
धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैकआउट
पाकिस्तान के हमले के बाद धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैक आउट कर दिया गया जिस कारण स्टेडियम की सभी लाइट बंद कर दी गई। इसी वजह से पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला को वहीं पर रद्द कर दिया गया जबकि बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ था और पहली पारी के सिर्फ 10 ही ओवर खेले गए थे जिसमें पंजाब ने 122 रन बनाए थे।
Read More-पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, रद्द की सभी अधिकारियों की छुट्टी
