Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पर्व है। ऐसे में कोई ऐसा उपहार देना जो नकारात्मकता का प्रतीक हो, रिश्तों में खटास ला सकता है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले रंग की चीजें जैसे काले कपड़े, बेल्ट, पर्स या घड़ी रक्षाबंधन के दिन देना शुभ नहीं माना जाता। यह रंग शनि से जुड़ा है, जो रिश्तों में दूरी और बाधाएं पैदा कर सकता है।
न दें बहुत सस्ता या दिखावटी गिफ्ट
बहनों को तोहफा देते समय केवल औपचारिकता पूरी करना रिश्ते को कमजोर बना सकता है। अगर आप बिना सोच-समझ के कोई भी दिखावटी या बहुत सस्ता गिफ्ट दे देते हैं, तो बहन को यह लग सकता है कि आप सिर्फ रस्म निभा रहे हैं। इससे दिलों में दूरी पैदा हो सकती है। बेहतर होगा कि आप उनकी पसंद को ध्यान में रखकर कोई ऐसा गिफ्ट दें जिसमें भावना और समझदारी दोनों शामिल हों।
इन चीजों को तोहफे में देने से भी बचें
चाकू, कैंची, नुकीली चीजें, हैंकी या रुमाल जैसे आइटम कभी भी गिफ्ट नहीं करने चाहिए। ये चीजें शास्त्रों में रिश्तों में कटाव और दूरियों का प्रतीक मानी जाती हैं। अगर आप ये उपहार देना भी चाहें तो एक रुपये के सिक्के के साथ दें ताकि उसका दोष टल सके। इसके अलावा टूटे या पुराने आइटम, या वो चीजें जो बहन पहले से नापसंद करती हो, उन्हें बिल्कुल न दें।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read more –क्या सीएम योगी जा रहे हैं चीन? अखिलेश यादव की मांग से मचा सियासी हलचल!
