Monday, February 2, 2026
Homeधर्मइस साल रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जाने कब बांधे भाई...

इस साल रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जाने कब बांधे भाई को राखी

इस साल रक्षाबंधन पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। वही इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का भी साया रहेगा। भद्राकाल का साया रहने के चलते लोग मन में यही सोच रहे हैं कि किस समय अपने भाई की कलाई में राखी बांधे।

-

Raksha Bandhan 2024: भाई बहन का एक ऐसा रिश्ता होता है जो सबसे पवित्र माना जाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन का त्योहार माना जाता है इस दिन पहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं साथ ही प्रेम पूर्व भेंट देते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। वही इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का भी साया रहेगा। भद्राकाल का साया रहने के चलते लोग मन में यही सोच रहे हैं कि किस समय अपने भाई की कलाई में राखी बांधे।

रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन सुबह में 5:53 से दोपहर 1:30 तक भद्रा काल रहेगा यह पाताल लोक की भद्रा है। इस दौरान राखी नहीं बांधनी चाहिए। वही रक्षाबंधन की शाम 7:00 से पंचक शुरू हो रहे हैं। इन पंचक को राज पंचक कहते हैं इन्हें अच्छा माना जाता है। पंचक के दौरान राखी बांधने से कोई समस्या नहीं होगी।

इस मुहूर्त में बांधे राखी

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 19 अगस्त 2024 सोमवार को तड़के 3:04 से सावन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी और 19 अगस्त को ही रात 11:55 पर खत्म हो जाएगी। इस साल रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर में 1:32 से रात 9:08 तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

Read More-सूर्य-केतु की युति से मालामाल होने वाले हैं ये राशि के लोग, होगी छप्पर फाड़कर कमाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts