Homeदेशपति बना हैवान! बाइक के पीछे बांधकर पत्नी को घसीटता रहा युवक,...

पति बना हैवान! बाइक के पीछे बांधकर पत्नी को घसीटता रहा युवक, मदद के लिए चीखती रही महिला

वायरल वीडियो को देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या कोई अपनी पत्नी के साथ इतनी बर्बरता कर सकता है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

-

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले से एक बहुत ही शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक हवन पति अपनी पत्नी को बाइक में बांधकर घसीटता रहा और पत्नी चीखती हुई मदद की भीख मांगती रही लेकिन कोई भी बचाने के लिए सामने नहीं आया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या कोई अपनी पत्नी के साथ इतनी बर्बरता कर सकता है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानवरों की तरह पत्नी को घसीटता रहा पति

दरअसल यह घटना नगर जिले के खींवसर उपखंड के पाचौड़ी गांव की है। सामने आए इस वीडियो में एक शख्स तेजी से बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वह अपनी पत्नी को घसीटा दिखाई दे रहा है वहीं महिला लगातार मदद के लिए चिल्ला रही है लेकिन कोई भी मदद के लिए सामने नहीं आ रहा है। सभी लोग तमाशबीन बने हुए तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या कोई इतना निर्दय भी हो सकता है। पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स का नाम प्रेम राम मेघवाल है जिसकी महज 10 महीने पहले शादी हुई थी।

बहन के घर चली गई थी महिला

बताया जा रहा है यह वीडियो एक महीने पुराना है। आरोपी प्रेम राम नशे का आदी है। जानकारी के अनुसार आरोपी शख्स की पत्नी एक महीने पहले अपनी बहन के घर बाड़मेर जाने की जिद कर रही थी पति के मना करने के बावजूद भी वह चली गई इस बात से वह नाराज था। जिसके बाद पत्नी को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर घसीटने लगा। जिसने भी यह वीडियो देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

READ MORE-इंदिरा गांधी के धमाकेदार रोल में नजर आई कंगना रनौत,रिलीज हुआ ‘इमरजेंसी’ का धांसू ट्रेलर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts