Homeदेशवृंदावन में साधु को महिलाओं ने गेस्ट हाउस बुलाया, फिर जो हुआ...

वृंदावन में साधु को महिलाओं ने गेस्ट हाउस बुलाया, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग

वृंदावन में साधु भेषधारी व्यक्ति पर महिलाओं ने शोषण, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने जाल बिछाकर उसे गेस्ट हाउस बुलाया, जहां मारपीट का वीडियो वायरल हुआ।

-

मथुरा के वृंदावन में एक साधु भेषधारी व्यक्ति को महिलाओं ने कथित तौर पर जाल बिछाकर गेस्ट हाउस बुलाया और उसके साथ मारपीट की। मध्य प्रदेश की रहने वाली महिलाओं ने आरोपी पर शोषण, मारपीट और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, भोपाल की रहने वाली एक महिला की मुलाकात राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी हिम्मत गिरी उर्फ हेमंत राज मीणा से चित्तौड़गढ़ के एक देवी मंदिर में हुई थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे अपने प्रभाव में लिया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी दावा किया कि आरोपी कुछ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें बाद में कथित तौर पर ब्लैकमेल करता था।

- Advertisement -

वृंदावन बुलाकर बनाया पकड़ने का प्लान

शिकायतकर्ता महिलाओं ने आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ लोगों की मदद से योजना बनाई। इसके तहत उसे वृंदावन के चैतन्य विहार इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद महिलाओं ने उसे घेर लिया। इसके बाद कमरे में विवाद शुरू हो गया और महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में भी कुछ महिलाएं एक व्यक्ति को घेरकर उसके साथ हाथापाई करती नजर आ रही हैं।

पुलिस हिरासत में आरोपी, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शिकायत मध्य प्रदेश की एक महिला की ओर से दी गई है, जबकि आरोपी राजस्थान का रहने वाला बताया गया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो समेत पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Read more-10 पार्षदों वाली BJP को मिला 0 वोट, इस चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल? सामने आए चौंकाने वाले नतीजें

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts