बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मौके पर उनके पिता शकुनी चौधरी ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मुकाम अचानक नहीं मिला, बल्कि इसके पीछे वर्षों की मेहनत और संघर्ष छिपा है। उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक सफर को याद करते हुए बताया कि कई बार कोशिश करने के बावजूद सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
ईश्वर की कृपा और तीन नेताओं का साथ
शकुनी चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि कभी-कभी सफलता में किस्मत और सही लोगों का साथ भी अहम होता है। उन्होंने खुलकर कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार के समर्थन से ही उनके बेटे को यह बड़ा मौका मिला। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने समय में समता पार्टी और अन्य राजनीतिक प्रयास किए, लेकिन उस वक्त परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं थीं।
नेताओं ने जताई खुशी, विकास पर जोर
इस राजनीतिक बदलाव पर बीजेपी और एनडीए के कई नेताओं ने खुशी जाहिर की है। रवि शंकर प्रसाद ने इसे “संतोष और खुशी का क्षण” बताया और कहा कि बिहार अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एनडीए की एकजुटता का परिणाम है और अब राज्य में सामाजिक समरसता और विकास दोनों को गति मिलेगी। नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए विकास मॉडल को आगे बढ़ाना अब नई सरकार की प्राथमिकता होगी।
मेहनत करने वाला ही आगे बढ़ता है – पिता का संदे
जब पत्रकारों ने शकुनी चौधरी से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। उनका कहना था कि जो लगातार प्रयास करता है, वही एक दिन आगे बढ़ता है। इस बयान से साफ है कि वे इस सफलता को सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि संघर्ष और धैर्य का परिणाम मानते है
Read more-IPL में Reel बनाना पड़ा भारी! एक सेकंड की गलती से लड़की के उड़े 70 हजार, फिर जो हुआ…
