Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशआसमान में उठा धुआं… और एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, फिर...

आसमान में उठा धुआं… और एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, फिर करणी परी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में अचानक धुआं दिखने पर हड़कंप मच गया। संदिग्ध धुएं के कारण विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

-

शुक्रवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद राजधानी के आसमान में एक एयर इंडिया फ्लाइट अचानक रहस्यमयी धुएं से घिर गई। विमान में बैठे यात्री पहले तो हालात समझ ही नहीं पाए, लेकिन देखते ही देखते धुआं के हल्के गुबार के भीतर दिखाई देने लगा तो केबिन में हलचल मच गई। तेज अलर्ट टोन, क्रू मेम्बर्स की फुर्ती, और भीतर बैठी सैकड़ों जिंदगियों पर छाए खतरे ने उस पल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2939 दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थी, तभी संदिग्ध धुएं की सूचना सामने आई और पायलट ने तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए संदेश भेज दिया। पायलट की तत्परता और ग्राउंड स्टाफ की तेजी के कारण विमान सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया गया। यह पूरा ऑपरेशन कुछ ही मिनटों में पूरा हो गया, लेकिन यात्रियों के लिए यह मिनट किसी अनहोनी से कम नहीं थे।

कैसे दिखाई दिया धुआं और क्यों बढ़ा डर?

यात्रियों के अनुसार, उड़ान सामान्य तरीके से चल रही थी कि तभी कुछ सेकंड के लिए केबिन में हल्की सी गंध महसूस हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने ऊपर की ओर धुंध जैसे सफेद कण देखे, जिस पर तुरंत क्रू मेंबर्स सक्रिय हो गए। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह तकनीकी खराबी थी, इलेक्ट्रिकल इश्यू था या किसी अन्य वजह से धुआं उठा।

यात्रियों का कहना है कि क्रू ने तुरंत सबको शांत रखने की कोशिश की। कुछ लोगों ने मास्क पहन लिए, जबकि कुछ खिड़कियों के पास झांककर नीचे देखने की कोशिश करते रहे। सबसे भयावह पल वह था जब विमान अचानक नीचे उतरने लगा और यात्रियों को महसूस हुआ कि स्थिति सामान्य नहीं है। पायलट ने नियंत्रण में रहते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि फ्लाइट में ‘स्मोक अलर्ट’ एक्टिव हुआ है और तत्काल रनवे खाली कराने की मांग की।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया प्रबंधन ने कहा है कि प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा थी, इसलिए तुरंत विमान को वापस लाया गया। किसी भी तरह की अनहोनी से पहले स्थिति संभाल ली गई—लेकिन सवाल अब यह है कि यह धुआं साधारण गलती थी या किसी गहरी तकनीकी खामी का संकेत?

इमरजेंसी लैंडिंग कैसे हुई और यात्रियों की हालत क्या है?

जैसे ही पायलट ने स्मोक अलर्ट की जानकारी दी, दिल्ली एयरपोर्ट पर तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। रनवे को खाली कराया गया, फायर टेंडर, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया। विमान उतरते ही सुरक्षा टीमों ने घेराबंदी की और तकनीकी दल ने एअरक्राफ्ट की जांच शुरू कर दी। सौभाग्य से किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यात्रियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि क्रू और पायलट की तेजी ने बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। कई लोग काफी देर तक सदमे में रहे, जबकि कुछ ने बताया कि उन्हें लगा कि विमान में आग लग सकती है। एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा कि यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य तक भेजने की तैयारी की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि यह घटना गंभीर है और विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि धुएं का स्रोत क्या था। लेकिन एक बात साफ है यह घटना एयरलाइन सुरक्षा सिस्टम पर कई नए सवाल खड़े करती है, खासकर उस समय जब देश में हवाई यात्राएं लगातार बढ़ रही हैं।

Read more-दूसरी शादी करने पर होगी 10 साल की जेल और देना पड़ेगा 1.40 लाख का मुआवजा, विधानसभा में बिल हुआ पास

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts