Home देश बेंगलुरु हत्याकांड की खौफनाक कहानी! अशरफ ने किए थे महालक्ष्मी के 30...

बेंगलुरु हत्याकांड की खौफनाक कहानी! अशरफ ने किए थे महालक्ष्मी के 30 टुकड़े

महालक्ष्मी का शव फ्लैट में ही 30 टुकड़ों में पाया गया था इस कत्ल के बारे में तब पता चला जब लोगों को बदबू आई और दरवाजा तोड़ा गया।

0
Murder Case

Murder Case: बेंगलुरु में एक 29 साल की महिला की हत्या करके उसके शव के 30 टुकड़े किए गए थे। महिला को बहुत ही खौफनाक तरीके से मारा गया था। महिला अपने पति से अलग अशरफ नाम के युवक के साथ रह रही थी। महिला का नाम महालक्ष्मी बताया जा रहा है। महालक्ष्मी का शव फ्लैट में ही 30 टुकड़ों में पाया गया था इस कत्ल के बारे में तब पता चला जब लोगों को बदबू आई और दरवाजा तोड़ा गया।

अशरफ के साथ थे अवैध संबंध

मृतका के पति हेमंत दास ने बताया कि उन्होंने अपने पत्नी को एक महीने पहले देखा था, जब वह उनकी दुकान पर बेटी से मिलने आई थी। हेमंत दास ने दावा किया कि उनकी पत्नी अशरफ नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध में थी। अशरफ बेंगलुरु के नेलामंगला इलाके में एक नई की दुकान में काम करता था। अशरफ और दूसरों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके चलते वह बेंगलुरु नहीं जाता था। महालक्ष्मी के रिश्ते कुछ महीने से अशरफ के साथ थे और उसके साथ ही फ्लैट में रहती थी।

राज्य सरकार पर खड़े हुए सवाल

इस मामले के सामने आते ही भाजपा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि इसीलिए कांग्रेस लव जिहाद कानून का विरोध करती है क्योंकि उसे एक वर्ग को ऐसी ही छूट देनी है। भाजपा का कहना है कि सिद्धारमैया के शासन में इस तरह कन्नाडिगा मारे जा रहे हैं। वही इस मामले में पुलिस कमिश्नर दयानंद का भी बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि इस केस की हर एंगल से जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Read More-‘तीन किसान कानून वापस आने चाहिए…’, किसानों को लेकर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस ने कसा तंज

 

Exit mobile version