Sunday, December 7, 2025
Homeदेशस्टेज पर डांस कर रही थी किन्नर, तभी सरेआम शख्स ने गोली...

स्टेज पर डांस कर रही थी किन्नर, तभी सरेआम शख्स ने गोली मारकर कर दी हत्या, घटना का वीडियो वायरल

वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का बताया जा रहा है। एक शादी के मौके पर डांस की महफिल का आयोजन किया गया था इसी दौरान एक किन्नर पर शख्स ने गोली चला दी और जिससे उसकी मौत हो गई।

-

Pakistan Transgender: पाकिस्तान में ज्यादातर शादी विवाह जैसी खुशियों में कीनन के डांस की महफिल का आयोजन किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि आयोजन में किन्नरों के साथ लोग गंदी हरकत और गलत फरमाइश कर देते हैं। अभी इसी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का बताया जा रहा है। एक शादी के मौके पर डांस की महफिल का आयोजन किया गया था इसी दौरान एक किन्नर पर शख्स ने गोली चला दी और जिससे उसकी मौत हो गई।

शख्स ने चला दी किन्नर पर गोली

एक शादी के मौके पर डांस की महफिल का आयोजन किया गया था इसमें जैबी मलिक नाम की किन्नर डांसर के तौर पर आई थी। जिस समय महफिल सजी हुई थी इस दौरान एक नौजवान किन्नर के पास आया और उसे किसी गलत चीज की फरमाइश करने लगा। लेकिन जैबी ने उसको इग्नोर कर दिया। बताया जाता है कि जैबी मलिक के पास आने वाले आरोपी ने जैबी से उसका मोबाइल फोन मांगा था लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया और कहा कि महफिल के बाद बात करते हैं।

घटना का वीडियो आया सामने

तभी उस शख्स ने भरी महफिल में है किन्नर पर गोली चला दी और उसकी मौत हो गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैबी लोगों के बीच उदित नारायण और अलका याग्निक के गाने पर डांस करती हुईनजर आ रही। इसी दौरान सभी लोग जैबी को देख रहे थे और अचानक आरोपी आता है उस पर फायर कर देता है उसके बाद तुरंत ही वह दूसरी गोली भी जैबी को मार देता है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

Read More-पहले मंगेतर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज फिर कर दी डिलीट, कुलदीप यादव के फैसले से फैंस हैरान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts