Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी। वही राजा रघुवंशी के परिजन शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे और सिद्धवट तीर्थ स्थल पर विधि पूर्वक उनका पिंडदान किया। इस दौरान कातिल सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद भी नजर आया।
राजा के पिंडदान में पहुंचा सोनम का भाई
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को राजा का दसवां संस्कार था परंपरागत विधियों के अनुसार सिद्धवट पर पिंडदान करने का निर्णय लिया गया। वही पूजा में राजा रघुवंशी की पत्नी सनम का भाई गोविंद भी शामिल हुआ। मीडिया से बात करते हुए गोविंद ने कहा कि,”हम चाहते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। अगर मेरी बहन सोनम जांच में दोषी पाई जाती है तो उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। हम न्याय के पक्ष में है चाहे परिणाम कुछ भी हो।”
कब मिला था राजा रघुवंशी का शव?
11 में 2025 को ही राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी शादी के बाद राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे जहां पर सोनम ने प्लानिंग के तहत राजा रघुवंशी को अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर मौत के घाट उतरवा दिया। हत्या के बाद 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक घाटी में मिला था।
Read More-सोनम की तरह अपने ही सुहाग की कातिल बनी राधिका,शादी के 3 हफ्ते बाद पति को कुल्हाड़ी से काट डाला
