Homeदेशलखनऊ के शिवा शर्मा केस में फंसी श्रद्धा दुबे ने सामने आकर...

लखनऊ के शिवा शर्मा केस में फंसी श्रद्धा दुबे ने सामने आकर कर दिया बड़ा खुलासा, कहा,’मैं सच…’

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में ₹25,000 की इनामी श्रद्धा दुबे का वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने हत्या के आरोपों को खारिज कर इसे सुसाइड बताया है।

-

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रही ₹25,000 की इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले में एक नया और दिलचस्प मोड़ आ गया है, जिस पर पुलिस और आम जनता दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

श्रद्धा दुबे के वीडियो के मुख्य दावे

वीडियो में वांछिथ श्रद्धा दुबे ने खुद पर लगे हत्या के सभी गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज किया है। श्रद्धा ने दावा किया है कि वह कहीं भी गायब नहीं हुई हैं और पुलिस के सामने पेश होकर पूरी सच्चाई खुद बताना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कारोबारी शिवा शर्मा की कोई हत्या नहीं की गई थी, बल्कि यह पूरी तरह से एक आत्महत्या (सुसाइड) का मामला है।

- Advertisement -

नेताओं और अधिकारियों से नाम जोड़ने पर आपत्ति

वीडियो में श्रद्धा ने मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अपील की है कि उनका नाम बेवजह कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ न जोड़ा जाए। श्रद्धा के मुताबिक, इंस्टाग्राम या अन्य माध्यमों से उनके किसी भी बड़े व्यक्ति से जुड़े होने की बातें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय उनकी फिजिकल फिटनेस ठीक नहीं है, इसलिए उनके बारे में गलत जानकारियां न फैलाई जाएं।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की मां की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें श्रद्धा दुबे समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल, श्रद्धा के इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां वीडियो के आधार पर तथ्यों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

Read more-रात के अंधेरे में डिटेन, सुबह रिहा! अंकिता भंडारी के पिता की खुली चेतावनी- ‘अब पूरा देश…’

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts