रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के हालिया बयान पर करारा तंज कसा है। राजनाथ ने कहा कि अगर पाकिस्तान अभी भी डंपर है, तो यह उनकी नीतिगत विफलताओं का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी ही नीति, सोच और नेतृत्व की कमजोरियों के कारण आज भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ा हुआ है। भारत ने जहां विकास, सुरक्षा और लोकतंत्र को प्राथमिकता दी है, वहीं पाकिस्तान आज भी विफलताओं की दलदल में फंसा है।
कबीलाई और लुटेरी सोच से ग्रस्त है पाकिस्तान – राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अनजाने में ही अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा, “आसिम मुनीर के शब्द एक कबीलाई और लुटेरी मानसिकता को दर्शाते हैं, जो पाकिस्तान की नींव से ही उसमें मौजूद रही है।” रक्षा मंत्री का यह बयान उस समय आया है जब दोनों देशों के बीच सीमा और कूटनीतिक मुद्दों पर बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान को अब introspection करना चाहिए कि आखिर वह क्यों दुनिया में अपनी साख गंवा रहा है।
पाकिस्तान खुद अपने जाल में फंसा हुआ देश है – रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है जबकि पाकिस्तान अपनी ही अंदरूनी राजनीति, चरमपंथ और आर्थिक अव्यवस्था से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को लेकर पाकिस्तान में जो बयानबाज़ी होती है, वह केवल आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास है। राजनाथ ने साफ किया कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की साजिश को नाकाम करने की क्षमता रखता है।
Raed more-25 हजार नहीं दिए तो?… सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी ने ‘डॉग लवर्स’ को चौंका दिया
