Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी और उनके कथित प्रेमी राज रघुवंशी को लेकर कहीं चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सोनम रघुवंशी ने ही हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी। मिली जानकारी के अनुसार सोनम रघुवंशी हत्या के बाद नेपाल भागने की तैयारी में थी। सोनम ने इतने दिन तक राज के पेटीएम का इस्तेमाल किया।
सोनम की शादी के दिन खूब रोया था राज
सूत्रों के मुताबिक शादी के दिन राज फूट-फूट कर रोया था। इसी के बाद राज के दोस्तों ने यह तय किया कि राजा रघुवंशी को मार डालेंगे। शादी के दिन राज ने सोनम से कह दिया था कि राजा को शिलांग ले आओ वहीं उसे मार डालेंगे। सोनम ने शादी के बाद राजा से कहा था कि जब तक कामाख्या के दर्शन नहीं करेंगे,हम दूर रहेंगे। यही नहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौत की पहली प्लानिंग सेल्फी के बहाने धक्का देने की थी। सूत्रों के अनुसार अगर राजा को सुपारी किलर नहीं मारते तो सोनम खुद ही उसे शिलांग में सेल्फी लेते समय धक्का देकर मारने वाली थी ताकि उसकी मौत एक हाथ से के रूप में दर्ज हो सके।
हवाला कारोबार से जुड़े होने का शक
सूत्रों के मुताबिक राज के फोन से हवाला के करोड़ों के ट्रांजैक्शन मिले हैं। फोन में हवाला में इस्तेमाल नोटों की फोटो मिली है। सोनम और राज के हवाला कारोबार से जुड़े होने का भी शक है। हवाला के लिए सोनम के अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था। सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज ने पीथमपुर के एक हवाला कारोबारी से 50 हजार रुपए लिए थे जो तीन दोस्तों की हत्या से पहले दिए गए।
Read More-सोनम और राजा को लेकर पंडित ने दी थी पहले ही चेतावनी, कहा-‘ये शुभ नहीं है…’
