Premanand Maharaj: फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है। इस बार चर्चा में हैं धर्मगुरु प्रेमानंद महाराज, जिनका एक वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि “भगवान के किरदार को निभाना केवल अभिनय नहीं है, इसके लिए भीतर की पवित्रता और आस्था चाहिए।” रणबीर कपूर द्वारा राम के किरदार को निभाए जाने की खबरों के बीच महाराज का यह बयान एक स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
“अगर पवित्रता नहीं है तो…”, गंभीर चेतावनी
वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने बिना किसी अभिनेता का नाम लिए कहा, “अगर पवित्रता नहीं है तो ऐसे पवित्र किरदारों को निभाना पाप है।” उन्होंने ये भी जोड़ा कि जो कलाकार भगवान राम, लक्ष्मण या हनुमान जैसे किरदारों को निभाते हैं, उन्हें केवल स्क्रिप्ट से नहीं बल्कि साधना से जुड़ना होगा। इस टिप्पणी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है, खासकर तब जब रणबीर कपूर जैसे अभिनेता परंपरागत धार्मिक किरदारों में नज़र आने वाले हैं।
क्या रणबीर को अब देना होगा जवाब?
महाराज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग महाराज के विचारों से सहमत हैं और मानते हैं कि धार्मिक किरदारों को निभाने से पहले आत्मचिंतन जरूरी है, वहीं कुछ यूजर्स इसे फिल्मों की आज़ादी पर हमला बता रहे हैं। अब निगाहें रणबीर कपूर और रामायण की टीम पर टिकी हैं कि क्या वे इस धार्मिक चेतावनी का कोई जवाब देंगे या चुप्पी साधे रहेंगे।
Read More-सावन-मुहर्रम को लेकर सीएम योगी का सख्त अलर्ट, बोले- ‘अब सिर्फ बातों से काम नहीं चलेगा…’
