JD Vance Meets PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार से मिले। पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बच्चों के साथ मुलाकात के दौरान खूब प्यार लुटाया। पीएम मोदी ने जेडी वेंस का स्वागत साथ लोक कल्याण मार्ग पर किया है। प्रधानमंत्री जब वेंस के परिवार से अपने सरकारी आवास पर मिले तो उन्होंने बच्चों से बातचीत करनी शुरू की।
जेडी वेंस के बच्चों पर प्यार लुटाते दिखे पीएम मोदी
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी हाथ थाम कर उनके दोनों बेटों को ले जाते हुए नजर आए हैं। पीएम मोदी वेंस के छोटे बेटे से कुछ समझ रहे थे तभी बड़ा बेटा अपने पिता की गोद से उतरकर सीधे पीएम मोदी की गोद में आकर बैठ गया। पीएम मोदी ने भी गोद में बिठाया और प्यार से दुलार किया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने वेंस के बच्चों को मोर पंख भी भेंट किया। जो भारतीय परंपरा में बहुत ही शुभ माना जाता है।
View this post on Instagram
अक्षरधाम मंदिर पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति
इस दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर भी दर्शन करने पहुंचे। अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने विजिटर्स बुक में लिखा,”आपकी मेहमाननवाजी और आत्मीयता के लिए धन्यवाद। यह मंदिर न केवल अत्यंत सुंदर है, बल्कि भारत की कला और संस्कृति का प्रतीक भी है। हमारे बच्चों को यहां बहुत आनंद आया। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।’
Read More-दुल्हन की जगह बेटी की मां से करा दी शादी, घूंघट में सासू मां को देख दूल्हे के उड़े होश
