Homeदेशपहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग,सेना को...

पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग,सेना को दी खुली छूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस और सभी सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। किसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मी को खुली छूट दे दी है।

-

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोश में है और बदला लेने की मांग कर रहा है। इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार भी एक्शन में है। भारत ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित करने सहित कई अहम फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस और सभी सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। किसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मी को खुली छूट दे दी है।

पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट

रक्षा मंत्री और तीनों के साथ पीएम मोदी की बैठक खत्म हो गई है. इस हाई लेवल मीटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी है। पीएम मोदी ने कहा, “आतंकवाद का करारा जवाब देंगे। अटैक का टारगेट और समय सेना तय करे।”

आतंकी हमले में गई थी 26 लोगों की जान

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकवादी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर भारत के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रहा है, जिसमें अभी तक कई खुलासे हुए हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद वैश्विक नेताओं की ओर से मजबूत, स्पष्ट समर्थन और एकजुटता, आतंकवाद के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का प्रमाण है।

Read More-‘अगर भारत बदला नहीं लेगा तो बहुत शर्मनाक होगा..’, बॉर्डर से सटे गांव के लोग,बोले-सरकार को हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts