Homeदेश‘शुरुआत तूने की अब अंत हम करेंगे...’ लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी...

‘शुरुआत तूने की अब अंत हम करेंगे…’ लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी गोल्डी बराड़ को खुली धमकी, बोले ‘भाई की चप्पलें उठाता था’

पंजाब में गैंगवार के खतरे के बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर का गोल्डी बराड़ को धमकी भरा ऑडियो वायरल हो गया है।

-

पंजाब में गैंगवार की आशंका एक बार फिर गहरा गई है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा नाम है हैरी बॉक्सर, जिसने कुछ समय पहले इंदरप्रीत सिंह पैरी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। अब उसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कनाडा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सीधी धमकी देता हुआ सुनाई देता है। यह ऑडियो सामने आने के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

ऑडियो में हैरी खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए कहा रहा है कि गोल्डी बराड़ पहले लॉरेंस बिश्नोई के बेहद छोटे काम करता था और उसी की बदौलत आज नाम कमा रहा है। उसने गोल्डी पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए कहा कि हालात अब इस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि लड़ाई का अंत सिर्फ वे ही करेंगे।

‘लॉरेंस भाई की चप्पलें उठाता था’, हैरी बॉक्सर के तीखे आरोप

वायरल ऑडियो में हैरी बॉक्सर के लहजे में साफ गुस्सा नजर आता है। उसने दावा किया कि गोल्डी बराड़ की पहचान और ताकत के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का ही हाथ रहा है। ऑडियो के मुताबिक, कभी गोल्डी बराड़ लॉरेंस की चप्पलें उठाता था और उनकी मां के हाथ का खाना खाता था। हैरी ने आरोप लगाया कि जिसे लॉरेंस बिश्नोई ने आगे बढ़ाया, वही अब उसी के खिलाफ खड़ा हो गया है।
हैरी बॉक्सर ने यह भी कहा कि गोल्डी ने जिन लोगों से हाथ मिला लिया है, वही लोग उसके भाई गुरलाल बराड़ की हत्या में शामिल थे। इस आरोप के साथ उसने गोल्डी को ‘‘गद्दार’’ बताते हुए कहा कि जो इंसान अपने भाई का नहीं हुआ, वह किसी का नहीं हो सकता।

“लड़ाई की शुरुआत तूने की थी और अंत हम करेंगे”, हैरी बॉक्सर

ऑडियो का सबसे अहम हिस्सा वह है जहां हैरी बॉक्सर खुले शब्दों में कहता है कि गोल्डी बराड़ की कहानी का अंत वही लोग करेंगे। उसने कहा कि वह मीडिया में बयान देकर लोकप्रियता नहीं चाहता, बल्कि सीधे मैदान में मुकाबला करता है।
हैरी ने गोल्डी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबला करे। उसने दावा किया कि गोल्डी की असलियत दुनिया जानती है और समय आने पर गद्दारी का बदला सबके सामने लिया जाएगा। यह बयान गिरोहों के बीच तनाव और बढ़ने का संकेत माना जा रहा है।

“जितना बिल में छुपना है छुप लो” गोल्डी को दी गई खतरनाक चेतावनी

ऑडियो के अंतिम हिस्से में हैरी बॉक्सर ने गोल्डी बराड़ को कड़ी धमकी देते हुए कहा कि चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में छिपा हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हैरी ने दावा किया कि वे खुलकर चलते हैं, जबकि गोल्डी छिपकर काम करता है।

उसने गोल्डी को “बाहर आकर सामना करने” की चुनौती दी और कहा कि जल्द उसे उसके हर कर्म का जवाब दिया जाएगा। हैरी के इस ऑडियो से पंजाब में बढ़ती गैंग गतिविधियों को लेकर फिर तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं।

Read more-तेजस के बाद F-16 फाइटर जेट क्रैश, नीचे गिरते ही बना आग का गोला, पायलट ने कूद कर बचाई जान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts