Tunnel Accident Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिल्करा में टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए 15 दिन से लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन आज भी सफलता हाथ नहीं लगी है। इन्हें निकालने के लिए पहुंचाई जाने वाली 80 सेंटीमीटर व्यास की आखिरी 10 मीटर की पाइप बिछाने का काम पिछले 4 दिनों से नहीं हो पाया है, क्योंकि ड्रिल करने वाली ऑगर मशीन टूट कर अंदर ही फस गई थी। लेकिन अब 41 मजदूरों पर कुदरत का कर भी मंडरा सकता है।
भारी बारिश बन सकती है खतरा
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज सोमवार से 3 दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिसकी वजह से बचाव अभियान से और मुश्किलें आ सकती हैं। विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी संभावना हो सकती है। 41 मजदूरों के लिए बारिश और बर्फबारी खतरा बन सकती है।
रेस्क्यू ऑपरेशन हो सकता है प्रभावित
अगर मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बर्फबारी या बारिश होती है तो रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है। बर्फबारी के बाद बिजली की दिक्कतें पैदा हो सकती है साथ ही ठंड बढ़ने के कारण सुरंग में मजदूरों को भी दिक्कतें होंगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश ओलावृष्टि और 3500 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी होने की संभावना है।
Read More-मुंबई हमले में शहीद हुए जवानों को शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि, वायरल हो रहा वीडियो
