दिल्ली के प्रीत विहार में रविवार को एक ऐसा वाकया हुआ जिसने लोगों की सांसें रोक दीं। नई खरीदी गई महिंद्रा थार कार की डिलीवरी के दौरान पूजा के समय हुई एक गलती ने सबको चौंका दिया। खरीदार प्रदीप और उनकी पत्नी मणि पवार कार में बैठे थे, वहीं शोरूम का सेल्समैन विकास उन्हें कार के फीचर्स समझा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही महिला ने पूजा के लिए थार को नींबू पर चढ़ाने की कोशिश की, उन्होंने गलती से एक्सीलेरेटर को जोर से दबा दिया। अगले ही पल थार शोरूम की पहली मंज़िल से नीचे फुटपाथ पर जा गिरी।
हादसे में किसी को नहीं आई चोट
खुशकिस्मती से इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा। शोरूम के कर्मचारी और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और स्थिति को संभाला। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेहद दुखद खबर है। pic.twitter.com/Uu8aQsjo5M
— अश्विनी सोनी (@Ramraajya) September 9, 2025
शिकायत दर्ज नहीं, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी भी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं, तो कुछ पूजा के समय हुई छोटी सी गलती को बड़ी सीख मान रहे हैं। इस घटना के बाद शोरूम प्रबंधन ने भी सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की बात कही है।
Read more-पिता की मौत या सुनियोजित हत्या? बेटी ने दी मुखाग्नि, जालौन में दो दिन तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार
