Homeदेशभारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर चिंता में महबूबा मुफ्ती, कहा- 'खुदा ना खस्ता...

भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर चिंता में महबूबा मुफ्ती, कहा- ‘खुदा ना खस्ता अगर न्यूक्लियर हुआ तो…’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल हुआ तो कोई नहीं बचेगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्री को आपस में बातचीत करनी चाहिए और कुछ हल निकालना चाहिए।

-

India Pakistan News: पाकिस्तान लगातार चीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सेना आम लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रही है। वहीं भारतीय सेना भी पाकिस्तान के हमले का करारा जवाब दे रही है। किसी भी जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान सामने आया है। महबूबा मुफ्ती ने चिंता जताते हुए दोनों तरफ से संयम बरतने की बात कही है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल हुआ तो कोई नहीं बचेगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्री को आपस में बातचीत करनी चाहिए और कुछ हल निकालना चाहिए।

हमारे बच्चों को क्यों मारा जा रहा?- महबूबा मुफ्ती

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तनाव बढ़ता देखते हुए कहा कि,”मौजूदा तनाव के कारण हमारे लोग प्रभावित हो रहे हैं। यह दोनों पक्षों की ओर से संयम बरतने और तनाव कम करने का समय है, क्योंकि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। अगर तनाव जारी रहा तो संघर्ष पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। जम्मू कश्मीर के लोग कब तक ऐसे मरते रहेंगे हमारे बच्चों को क्यों मारा जा रहा है उनका खून क्यों बहाया जा रहा है? दोनों तरफ के नेताओं को बातचीत से इसका हल निकालना चाहिए। दोनों देश न्यूक्लियर पावर हैं। खुदा ना खस्ता अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल हुआ तो कोई नहीं बचेगा।”

आतंकियों ने पहले भारत के आम नागरिकों पर किया था हमला

आपको बता दे पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसमें ज्यादातर सभी हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। इसके बाद भारत ने बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में नौ जगहों पर सेना ने ऑपरेशन में सबसे अधिक आतंकियों को मार गिराया। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखला गया और सीजफायर का उल्लंघन कर दिया।

Read More-पाकिस्तान से तनाव के बीच मुनव्वर फारूकी ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, तुरंत ही हो गया वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts