Homeदेशगर्लफ्रेंड को आगे कर चलाता था गांजे का अवैध साम्राज्य, पुलिस ने...

गर्लफ्रेंड को आगे कर चलाता था गांजे का अवैध साम्राज्य, पुलिस ने कार समेत दबोचा तो उड़े होश!

हरदोई में पुलिस ने गर्लफ्रेंड को साथ रखकर गांजा तस्करी करने वाले सरगना समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार से 14 किलो गांजा बरामद

-

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस और सर्विलांस टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का सरगना बेहद शातिर था, जो पुलिस की पैनी नजर और चेकिंग से बचने के लिए एक ऐसा नायाब तरीका अपनाता था, जिसके बारे में जानकर अधिकारी भी दंग रह गए। आरोपियों के पास से 14 किलोग्राम अवैध गांजा और एक लग्जरी कार बरामद की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य छोर खंगालने में जुटी हुई है।

परिवार का दिखावा कर देता था पुलिस को चकमा

गिरोह के सरगना पंकज ने तस्करी का ऐसा नायाब और शातिर तरीका निकाला था, जिस पर आम तौर पर किसी को शक नहीं होता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पंकज अपनी गर्लफ्रेंड शालू उर्फ शालिनी को हमेशा अपने साथ कार में बैठाकर चलता था। उसका मानना था कि कार में महिला या परिवार के सदस्यों की मौजूदगी देखकर पुलिस या अन्य सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा सख्ती से पूछताछ नहीं करती हैं। इसी मनोवैज्ञानिक का फायदा उठाकर वह बेखौफ होकर एक जिले से दूसरे जिले तक गांजे की बड़ी खेप आसानी से पहुंचा देता था। हालांकि, इस बार उसकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई और पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे धर दबोचा।

- Advertisement -

सुरसा पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई

रविवार को हरदोई की सुरसा थाना पुलिस और एसओजी (SOG) व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से एक बड़ा जाल बिछाया। पुलिस टीमों ने तुंदवल नहर पुल के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो अंदर छिपाकर रखा गया 14 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही गिरोह के चारों सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुख्य सरगना पंकज, उसकी गर्लफ्रेंड शालू उर्फ शालिनी (निवासी सीतापुर) के अलावा नितिन और हरदोई के रहने वाले शिवा के रूप में हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, खंगाला जा रहा पुराना इतिहास

पकड़े गए मुख्य आरोपी पंकज का पुराना आपराधिक इतिहास भी बेहद लंबा चौड़ा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट और मारपीट समेत पहले से ही पांच गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए अन्य सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके संपर्कों की कुंडली खंगाल रही है। सुरसा थाने के एसएचओ विश्वास शर्मा और एसओजी प्रभारी राजेश कुमार की संयुक्त टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Read more-UP राज्यसभा चुनाव में BJP ने खोले पत्ते, 8 नामों से चौंकाया, स्मृति ईरानी से हरदीप पुरी तक सभी चौंकाने वाले नाम बाहर

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts